– एसआईआर को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित
भिण्ड, 07 नवम्बर। प्रदेश में चलाई जा रही एसआईआर को लेकर दबोह विश्राम गृह पर भारतीय जनता पार्टी बीएलए सहित कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मण्डल प्रभारी नवल मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मतदाता सूचियों का पुन: निरीक्षण का कार्य चल रहा है, इसके लिए सरकार ने प्रत्येक वार्ड के लिए बीएलओ बनाए गए हैं, जो हर वार्ड के हर घर जाएंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने बीएलए बनाए हैं, इसके लिए पार्टी ने मंडल में संयोजक के साथ बीएलए भी बनाए गए हैं, जो बीएलओ के साथ अपनी वार्डों में काम करेंगे। लेकिन यह काम एक कार्यकर्ता का नहीं है, इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सहभागिता जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुन: निरीक्षण 4 नवंबर से शुरू हो गया और यह कार्य 4 दिसंबर तक चलेगा। आप लोगों को आज से ही अपने काम में जुट जाना है। जिससे आपके वार्ड में कोई बोटर छूट न पाए और कोई नया नाम जुड़ना है या कटना है, उसे आप लोगों को बहुत ही ध्यान देना होगा। अंत में शिवकुमार गोस्वामी ने मण्डल संयोजक बनाए जाने के नवीन दायित्व पर पार्टी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय, पूर्व उपाध्यक्ष अंजनी कुरचानिया, संयोजक शिवकुमार गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, पूर्व महामंत्री जसवंत दोहरे, अखलेश उदैनिया, संजीव यादव, मनोज गुप्ता, सुशील गोस्वामी, अरविंद विजपुरिया, शरद खेमरिया, अनुज उपाध्याय, देवेन्द्र दोहरे कार्यकर्ता मौजूद रहे।







