समाजसेवी रामप्रसाद सिंह की माताजी का निधन

भिण्ड, 02 नवम्बर। कुशवाहा समाज मौ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामप्रसाद सिंह कुशवाहा (आरपी सर) निवासी ग्राम रतवा की माताजी रामकुंअर उम्र 80 वर्ष का निधन रविवार को हो गया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर कुशवाह समाज के अलावा अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। संवेदना व्यक्त करने वालों में मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, जगत सिंह कुशवाह, पार्षद सुल्तान सिंह मौर्य, रामू कुशवाह, लाखन सिंह कुशवाह, श्रीकृष्ण कुशवाह, राजेश कुशवाह आदि प्रमुख हैं।