प्रमुख पेंशनर एसासिएशन ने सांसद को सौंपा मांग पत्र

ग्वालियर 24 मई:- प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा ग्वालियर ने मप्र छत्तीसगढ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49, परिशिष्ट 6 को बिलोपित करने की मांग को लेकर ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा को उनके शासकीय आवास पर पत्र सौंपा।
एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष ग्वालियर मोहन सिंह कुशवाह, प्रांताध्यक्ष रविन्द्र त्रिपाठी ने सांसद को बताया कि राज्य के पेंशनर्स को लगातार 20 वर्षों से आर्थिक नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री से चर्चा कर आपकी समस्याओं में गति लाई जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सरनाम सिंह जादौन, आरपी शर्मा, एनके गोस्वामी, हवलदार सिंह भदौरिया, डॉ. सेवाराम शर्मा, ओपी अजमेरिया, महेश शर्मा, राजाराम सिंह सेंगर, बीडी सविता, इंजीनियर राजकुमार शर्मा, महेश शुक्ला, बलबीर सिंह परिहार, सुधीर सिंह कुशवाह, संतोष सिंह राठौर, नरेन्द्र प्रताप सिंह राजावत, सत्यदेव शर्मा, शिवकुमार द्विवेदी, जनक सिंह नरवरिया, होमसिंह नरवरिया, तुलसीराम कुशवाहा, दिनेश दीक्षित, ब्रह्मानंद चतुर्वेदी, केके अवस्थी, बलवीर सिंह किरार, भगवत प्रसाद मुदगल, मुन्नालाल दीक्षित, सुखबासी करोरिया, कमलेश सिंह राठौर आदि प्रमुख हैं।