दिल्ली से भिण्ड आ रही यात्री बस चंबल पुल के पास खाई में गिरी

– दुर्घटना में एक दर्जन यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

भिण्ड, 24 मई। दिल्ली से भिण्ड आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर बरही चंबल पुल के नजदीक खाई में गिर गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल बताए गए हैं, जिसमें चार यात्रियों को गंभीर चोटें है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। घटना शनिवार की है।
फूफ थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक शनिवार को बस दिल्ली से भिण्ड आ रही थी। बस चंबल पुल से पहले बरही गांव के नजदीक सडक किनारे बीहडों के भरकों में जाकर पलट गई। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। राहगीरों व चरवाहों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को निकाला। इस बात की सूचना फूप थाना पुलिस को लगी। मौके पर पुलिस पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी सवारियों को उपचार हेतु स्थानीय फूप के अस्पताल में ले जाया गया। बस पलटने से नेशनल हाईवे 719 पर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। करीब तीस फीट गहरी खाई से यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इस घटना में करीब एक दर्जनलोग घायल हो गए। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया है।
यह लोग हुए घायल
रचना पत्नी राघवेन्द्र बघेल ग्राम बडेरी, रोहित पुत्र राघवेन्द्र बघेल, खुशबू पत्नी दीपू बघेल, राजवीर पुत्र जगन्नाथ बघेल निवासी सुरपुरा, सीता पुत्र राहुल बघेल निवासी मुकुट सिंह का पुरा, आकाश पुत्र राजकुमार कुशवाह निवासी परा, प्रेमलता पत्नी राजकुमार कुशवाह निवासी परा, रीना पत्नी दिनेश बघेल, निवासी बघेली बहादुरपुरा, गरिमा पुत्र दिनेश बघेल, वंश पुत्र दिनेश बघेल घायल हुए हंै।