गोहद नगर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा 21 को

भिण्ड, 16 मई। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा बहन बेटियों के सिंदूर उजाडने पर भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर भारत के थल जल व वायुसेना के जाबाज जवानों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया। हमारे वीर जवानों द्वारा अपनी वीरता का परिचय देकर विश्व को पराक्रम का लोहा मनवाया भारत की जीत पर गोहद नगर में 21 अप्रैल को विशाल तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा दोपहर 3 बजे आरंभ होगी। जो अटल चौक से आरंभ होकर गंज बाजार पुराना बस स्टैण्ड, सदर बाजार होते हुए नया बस स्टैण्ड पर समापन होगा। गोहद में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का नेतृत्व भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य द्वारा किया जाएगा।
गोहद नगर मण्डल भाजपा अध्यक्ष विवेक जैन ने बताया कि यह यात्रा किसी राजनैतिक दल द्वारा नहीं, अपितु भारत की विजय पर अपने सैनिक भाईयों के सम्मान के संदर्भ में आयोजित की गई है। लोगों से कहा गया है कि आप और हम राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यात्रा में सहभागिता कर यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।