भिण्ड, 15 मई। मौ मण्डल के क्षत्रिय समाज सुधार संघ की कार्यकारिणी का गठन गत दिवस शांति निकेतन निर्वाण मार्केट मौ में किया गया। जिसमें कैप्टन देवेन्द्र सिंह सिकरवार को मौ मण्डल का अध्यक्ष, रविन्द्र सिंह पवैया को सचिव बनाया गया। नरेन्द्र सिंह तोमर, बिजेन्द्र सिंह पवैया को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पर्वत सिंह जादौन, सह सचिव डॉ. रघुराज सिंह, संगठन मंत्री हनुमत सिंह जादौन को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गजेन्द्र सिंह चौहान कल्ली, नरेश सिंह पवैया, सुरेन्द्र सिंह पवैया, हरनाथ सिंह चौहान, डॉ. कोमल सिंह, मानसिंह चौहान सेक्रेटरी, सनत कुमार गुंजी, नरेन्द्र सिंह सिकरवार, फरेन्द्र सिंह सिकरवार को नियुक्त किया गया।
इसी बैठक में युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष हनुमत सिंह चौहान जनपद पंचायत सदस्य, सचिव योगेन्द्र सिंह कुशवाह, सहसचिव अवधेश सिंह तोमर कल्लू, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, सदस्य के रूप में रवि पवैया, रामकुमार जादौन, नीरप्रताप सिंह, रमाशंकर सिंह जारेट, हरनाथ सिंह, सूरज सिंह भदौरिया को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज सुधार संघ भिण्ड के जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह कुशवाह चच्चू, महासचिव जितेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट, मौ समाज के विशिष्ट सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य, कार्यालय प्रभारी सत्येन्द्र सिंह राजावत, छोटू राजावत उपस्थित रहे।