कार अनियंत्रित होकर खंती में गिरी

ग्वालियर, 14 अप्रैल। दुर्घटनाओं को रोकने लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपयुक्त प्रयासों का कुछ लोगों पर कतई असर नहीं हैं। दुर्घटना संभावित जगहों पर वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए बनाए गए स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों की लापरवाही से हादसों पर ब्रेक नहीं लगा पा रहे। बीती रात बागवई तिराहे पर गति अवरोधक से दूरी बनाकर निकलने पर एक कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। रफ्तार कम न हो इसलिए स्पीड ब्रेकर से दूरी बनाकर निकलते समय खंती में पलटी कार में सवार लोग चोटिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार नगर के समीप स्थित बागवई तिराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा पिछले दिनों इस डबरा – भितरवार मुख्य सडक मार्ग पर दो स्पीड ब्रेकर बनवाए गए। दोनों ओर बनवाए गए इन गति अवरोधकों का लाभ कुछ लापरवाह वाहन चालकों को नहीं मिल पा रहा। वाहन की रफ्तार कम न हो इसके लिए स्पीड ब्रेकर से दूरी बनाकर सडक की साइडों से निकल रहे वाहन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण सामने आया है। रविवार की रात डबरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार स्पीड ब्रेकर से न निकलते हुए सडक की साइड से निकली। चालक की ऐसी लापरवाही से अनियंत्रित हुई कार खंती में जाकर पलट गई। सोमवार को सुबह खंती इस चार पहिया वाहन को पलटा देख एकत्रित लोगों ने बताया कि अधिकांश वाहन चालक स्पीड ब्रेकर से होकर नहीं निकलते। तेज रफ्तार कम न हो इसलिए यह कार भी स्पीड ब्रेकर की साइड से निकाली गई है। वहीं लोगों ने बताया कि कार में सवार लोग चोटिल हुए हैं। वहीं थाना प्रभारी से जब इस दुर्घटना को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कार में कितने लोग सवार थे। कितने घायल हुए हैं। इसकी जानकारी नहीं हैं। अगर पता चलेगी तो अवगत कराऊंगा।