अमृत महोत्सव के अंतर्गत कृषक संगोष्ठी आयोजित

मिहोना, 31 अक्टूबर। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद पंचायत रौन के सभागार में एफपीओ और ‘आत्माÓ कृषि विभाग के तत्वावधान में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र लहार से पधारे वैज्ञानिक डॉ. रूपेन्द्र सिंह और डॉ. संजय सिंह ने खरीफ फसलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वर्तमान में डीएपी उर्वरक की कमी के चलते उसके विकल्पों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इसी क्रम में पशुपालन विभाग से डॉ. नरेश केवट ने पशुओं में मुंहपका, खुरपका आदि रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी। उद्यानिकी अधिकारी यशवंत सिंह ने उद्यानिकी से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीबाबू शर्मा निराला ने की और मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश बघेल उपस्थित रहे। आयोजन में किसान उत्पादक संगठन मिहोना की विशेष भूमिका रही। संगठन के प्रवक्ता प्रशांत सिंह ने संगठन से जुडऩे के फायदों के बारे में बताया। अंत में कार्यक्रम का अभिवादन बीटीएम मुकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर एफपीओ के डायरेक्टर रज्जन सिंह, चेयरमैन नीतेश सिंह और नरेश त्यागी, संतोष त्यागी आदि किसान उपस्थित रहे।