जमदारा में शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. सिंह

भिण्ड, 26 सितम्बर। ग्राम जमदारा के पूर्व जनपद सदस्य राजासिंह गुर्जर के पिता महेन्द्र सिंह गुर्जर के निधन पर गुरुवार को मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दु:ख की इस घडी में शोका कुल परिवार को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में गोहद विधायक केशव देसाई, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, राजीव कौशिक, रमेश राठौर, इकबाल पठान, आजादनवी कुरैशी, इरशाद पठान, धर्मेन्द्र यादव बाबा, रामेश्वर सिंह यादव, तिलक सिंह राजौरिया, रामनिवास सोनी, कमलेश सोनी, डॉ. दिनेश जैन, संजीव यादव, आलोक मिश्रा, अवधेश प्रजापति, मनोहर सिंह गौर, हिक्मत पठान, अजीत जैन, कल्लू गुर्जर, रामोतार शिवहरे, दिनेश राठौर आदि प्रमुख हैं।