भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

– घर-घर जाकर चला रहे सदस्यता अभियान

भिण्ड, 25 सितम्बर। जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर याद किया एवं भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जाकर नए सदस्यों को जोडा।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एक नया विचार समाज को दिया और यह विचार यह था कि हमें ऐसी राजनीति करनी है कि जैसा मैं अपने परिवार के लिए सोचता हूं, वैसा मैं सबके लिए सोचूं। जैसी सुविधाएं मुझे चाहिए वैसी सुविधाएं सबको मिलनी चाहिए। जनसंघ के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था। वह आज भाजपा पार्टी के विशाल वट वृक्ष के रूप में आज विश्व का सबसे बडे राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुआ है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देश के अंदर एक नई विचारधारा को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के उत्थान और कल्याण का संकल्प दिलाया। जिन्होंने विपरीत परिस्थिति को अनुकूल बनाकर कर्मयोगी के रूप में अपना पहचान बनाया। भाजपा के हर कार्यकर्ता उन्हें के रास्ते पर चलता है। उनके चरणों में हम सच्चे श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवांकर सिंह भदौरिया, किसान मोर्चा जिलामंत्री महेन्द्र कुशवाहा, युवामोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री अनिल कोरकू, जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन, सुरेन्द्र सोलंकी, प्रदीप भदौरिया, राहुल सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।