चार डेरियों एवं मिठाईयों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई

छैना, मिठाई और मावा के सैम्पल जांच के लिए भोपाल भेजे

भिण्ड, 09 नवम्बर। कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अपर कलेक्टर के निर्देशन में भिण्ड स्थित छैना भण्डार एवं मावा डेयरियों पर कार्रवाई कर नमूने लिए गए एवं प्राथमिकी दर्ज कर डेयरी को सील किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छैना भण्डार एवं डेयरियों पर कार्रवाई की गई उनमें अरविंद छैना भण्डार एमजेएस कॉलेज के सामने, स्वतंत्र नगर भिण्ड से छैना के नमूने लिए गए, मुन्नेश छैना भण्डार एमजेएस कॉलेज के सामने स्वतंत्र नगर भिण्ड से छैना के नमूने लिए गए, भीमसिंह डेयरी ग्राम खुर्द भिण्ड से मावा, घी के नमूने लिए गए, द्वारिकाधीश डेयरी ग्राम लावन भिण्ड से मावा के नमूने लिए गए।