अकोडा में हुआ श्रीराम कथा का आयोजन

भिण्ड, 05 अक्टूबर। ग्राम अकोडा में चल रही श्रीराम कथा के छटवे दिन गुरवार को धनुष यज्ञ से कथा प्रारभ होकर अंत में राम और केवट प्रसंग की सुन्दर झांकी मनोहरी चित्रण किया गया।
इस अवसर पर संत अनिल पाठक महाराज ने कहा कि केवट ने राम के प्रति अनुराग व्यक्त किया, भक्त केवट के अनुराग से राम को भी प्रेम दर्शन से केवट की प्रत्येक शर्त को मानना बताया। यह अनुराग के प्रति हुआ। इस प्रकार जो प्रभू से प्रेम करता है, प्रभू उसकी सभी बातें स्वीकार करते हैं, इसी प्रकार भक्तजन भगवान से प्रेम करें तो प्रभु उनकी सब प्रकार से रक्षा व मोक्ष प्रदान करते हैं। भक्त अनुराग की विवेचना ने पर भक्तों ने तालियों की गडगडाहट संतश्री का अभिनंदन किया।