महिला अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस आज सौंपेगी ज्ञापन

भिण्ड, 02 अगस्त। मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशानुसार मप्र में बच्चियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जिला महिला कांग्रेस भिण्ड द्वारा तीन अगस्त को दोपहर दो बजे जिला कलेक्ट्रेट भिण्ड में महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया के नेतृत्व में कलेक्टर भिण्ड को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, पार्षदगण और 2022 के समस्त पार्षद प्रत्याशी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, पिछडावर्ग प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, विद्युत प्रकोष्ठ, बूथ और प्रबंधन प्रकोष्ठ, वन और पर्यावरण प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, आईटी सेल, धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ, सदभावना और कौमी एकता प्रकोष्ठ, श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।