सौरभ दुबे ने राज्य वन सेवा परीक्षा द्वितीय रैंक प्राप्त कर किया गोहद को गौरवान्वित

भिण्ड, 14 जुलाई। मप्र राज्य वन सेवा परीक्षा में द्वितीय रैंक प्राप्त कर गौरव दुबे ने भिण्ड जिले को गौरवान्वित किया है। बाल्यकाल से बहुमुखी प्रतिभा के धनी सौरभ दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मन्दिर गोहद 2012 हाईस्कूल एवं 2014 उच्चतर माध्यमिक शिक्षा शा. उत्कृष्ट उमावि गोहद से प्राप्त की। उसके बाद 2020 माधव प्रौद्योगिकी संस्थान ग्वालियर से बीटेक उपाधि प्राप्त की। तदुपरांत इंदौर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और 2020 की मप्र राज्य वन सेवा प्रतियोगी परीक्षा में सहभागिता कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रेंजर पद पर चयन हुआ है।
ज्ञात हो सौरभ दुबे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बाल स्वयं सेवक होकर द्वितीय वर्ष शिक्षित हैं तथा गोहद नगर में मुख्य शिक्षक से लेकर विभिन्न दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने राज्य वन सेवा परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय रैंक प्राप्त कर रेंजर पद पर चयनित होने पर संघ के संस्कारों को मूलभूत आधार बताया है। उनकी सफलता पर प्राचार्य रविन्द्र सिंह चौहान, प्राचार्य धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, राकेश गौर संचालक कुसुम पब्लिक स्कूल, आशीष शर्मा महामंत्री भाजपा, रमाकांत पाराशर, आनंद बरुआ, अजय बरुआ, राजेन्द्र गुप्ता, बृजभूषण गोस्वामी, मनोज थापक, महेश श्रीवास्तव, अमृतलाल माहौर, बृजबाला बाजपेई, कालीचरण शुक्ला, संजय, बृजपाल तोमर, कमलेश राजौरिया, जागेश्वर भारद्वाज, अरविंद शर्मा, प्राचार्य धर्मेन्द्र भारद्वाज, विजय शुक्ला, किरण शुक्ला, रविन्द्र सोनी, श्यामसुंदर राठौर, ज्योति शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, सुनील कुमार, हरिओम शर्मा, मयंक कांकर, कपिल शर्मा, हरिओम भटेले, धर्मेन्द्र दुबे, शैलेन्द्र जैन एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।