प्रियंका गांधी की सभा में भीड जुटाने कांग्रेस नेताओं ने मौ में किया संपर्क

भिण्ड, 11 जुलाई। ग्वालियर चंबल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 21 जुलाई को ग्वालियर मेला परिसर में आयोजित सभा में भाग लेने आ रही कांग्रेस की स्तर प्रचारक प्रियंका गांधी की सभा में भीड जुटाने के लिए मौ में सेवढ़ा रोड स्थित अवधेश प्रजापति के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के भतीजे युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुरुद्ध प्रताप सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी की सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आव्हान किया है।
उन्होंने प्रत्याशी चयन को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनकी राय, मशबिरा भी किया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण एवं शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई, मौ मण्डी के पूर्व अध्यक्ष राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, संजीव यादव, मनोहर सिंह गौर, दिनेश राठौर, समीर खान, जाहिद खान, इकबाल पठान, इरशाद पठान, मोहसिन कुरैशी, जागेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।