भिण्ड, 11 मार्च। गोहद नगर की परंपरा को जीवित रखते हुए आने वाली पीढ़ी को त्योहारों से अवगत कराने हेतु गोहद भाजपा नगर मण्डल द्वारा होली मिलन समारोह एव फाग उत्सव का आयोजन नगर पालिका प्रागण में 12 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। होली मिलन समारोह में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य उपस्थित रहेंगे। साथ ही भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित होंगे। यहां आयोजित फाग महोत्सव में विभिन्न स्थानों फाग गायक अपनी टीम के साथ उपस्थित होंगे, उन्हें पुरुस्कार भी प्रदान किए जाएंंगे। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, मीडिया प्रभारी सौरभ पाण्डे ने गोहद विधानसभा के देवतुल्य जनता, भाजपा समस्त मण्डलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।