क्यों बेहतर है देश में आप मॉडल : विवेक शर्मा

मुख्यमंत्रीद्वय केजरीवाल और भगवंतमान 14 को भोपाल आएंगे

भिण्ड, 10 मार्च। आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता विवेक शर्मा ने मेहगांव के सभी प्रबुद्ध जनों से अपील करते हुए कहा है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 मार्च को भोपाल आ रहे हैं। वे प्रदेश में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और दिल्ली मॉडल पर अपने विस्तार से विचार प्रकट कर बताएंगे। क्यों आज देश में सबसे बेहतर है आप का मॉडल।
विवेक शर्मा ने बताया कि वैसे दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने जनहित में अनेकों कार्य करे हैं, जैसे बिजली, पानी मुफ्त, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में परिवर्तन। पंजाब में भी सरकार बनने के चंद दिनों में ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म और युवाओं को 25 हजार नौकरी दे रहे हैं। अब मप्र की बारी है। जैसा कि आप जानते हैं कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी मप्र को लूटा है और प्रदेश को कर्जदार बनाया है। इस बार दोनों पार्टियों को सत्ता से बाहर करके मप्र को भ्रष्टाचार और लूट से बचाना है और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाना है। इसी परिवर्तन के लिए हमें हर गांव से भोपाल पहुंचकर विशाल जनसभा में अपना अमूल्य योगदान देकर अपने साथ लोगों को लेकर जाना है और अधिक से अधिक संख्या में इस जनसभा में पहुंचकर मुख्यमंत्रीद्वय अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान को जाकर सुनना है।