कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में वार्ड सात में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

भिण्ड, 20 फरवरी। मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के निर्देशन एवं युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को दबोह नगर के वार्ड क्र.सात के पार्षद सलमा शेरे पठान के नेतृत्व में वार्ड के गलियारों में बैण्डबाजों की ध्वनि व कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। यह यात्रा वार्ड क्र.सात के पतारा मोहल्ले से प्रारंभ होकर पूरे वार्ड में घूमती हुई झण्डा चौक पर एक आमसभा में परिवर्तित हो गई। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं व नेत्रियों ने वार्डवासियों के घर-घर पहुंच कर हाथ जोड़कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताया।
आमसभा के दौरान वार्डवासियों को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि यह हाथ जोड़ो यात्रा मप्र में 18 साल से मौजूद भाजपा सरकार के कुशासन को उखाडऩे के लिए निकाली जा रही। इसी दौरान उन्होंने जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि यह यात्रा तब सफल मानी जाएगी जब नगर दबोह का प्रत्येक व्यक्ति भाजपा की नाकामियों को समझते हुए अपने-अपने घर से निकल कर पैदल चलकर भाजपा के विरोध में इस झण्डा चौक पर एकत्रित हो जाएंगे, तब जाकर यह यात्रा सफल मानी जाएगी।

इस मौके पर शिवकुमार दुबे बल्लू बकील, नप अध्यक्ष विमला नरेन्द्र दुधारिया, उपाध्यक्ष हाकिम चौधरी, जनपद उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल कौरव, पार्षद जगमोहन तेहरिया, सुधीर तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रूपनारायण खटीक, पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना कौरव, माधव यादव, दुर्गा राठौर, नारायण सिंह दौहरे, सुरेश कौरव, कांग्रेस नेत्रियों में अंजना रजक, किरन दौहरे, हेमा जोशी, पुष्पा जोशी, पार्वती खत्री आदि लोग मौजूद रहे।