भिण्ड, 20 फरवरी। सामाजिक जनकल्याण (आस्था) समिति फूफ द्वारा सोमवती अमावस्या पर पोखर वाले हनुमान मन्दिर फूफ में गरीबों को मुफ्त राशन/ खाद्य समग्री वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीश्री 1008 रघुनाथदास जी महाराज द्वारा की गई। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश एवं राजेन्द्र दीक्षित द्वारा महंत जी को फूलमाला पहनाकर एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात महंत जी के मार्गदर्शन में गरीब पुरुष एवं महिलाओं को राशन/ खाद्य सामग्री दान की गई एवं सभी को अल्पाहार भी कराया गया। कार्यक्रम में डेवलपमेंट ऑफिसर राजेश सिंह यादव, वर्क मेंटेनर रिशव भदौरिया, आकाश, नीलम भदौरिया, रसिका भदौरिया, कुलदीप सिंह ने व्यवस्था को सफल बनाने में सार्थक प्रयास किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता सुनील शर्मा, विशाल सिंह, अनूप गजरौलिया आदि का विशेष सहयोग मिला। अंत में कार्यक्रम में पधारे गणमान्य नागरिकों एवं सभी गरीब जनों को समिति अध्यक्ष ने अपने शब्दो में दान पुण्य पर प्रकाश डाला तथा राजेन्द्र दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।