मेहगांव से गोहद के लिए रवाना हुई भारत जोड़ो यात्रा

भिण्ड, 07 नवम्बर। कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को मेहगांव में आगमन हुआ। यात्रा प्रभारी रणजीत सिंह गुर्जर एवं सह प्रभारी संदीप मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा का नगर आगमन हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया एवं अमित दांतरे के नेतृत्व में मेहगांव नगर में यात्रा का भ्रमण हुआ। जिसके बाद शिवशक्ति मैरिज गार्डन में यात्रा का विश्राम एवं भोजन हुआ। आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री अमित दांतरे के नेतृत्व में सैंकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता गोहद के लिए निकले। वहीं अमित दांतरे द्वारा ग्राम बहुआ पर यात्रियों को भोजन आदि कराकर यात्रा को गोहद रवाना किया। यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के साथ भिण्ड शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, यात्रा प्रभारी रणजीत गुर्जर, सह प्रभारी संदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया, राहुल भदौरिया, मनोज दैपुरिया, रामहरि शर्मा, सुभाष शर्मा, मनीष शिवहरे आदि नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा झण्डा और कांग्रेस पार्टी की ध्वज पताका लेकर के रवाना हुई।