भिण्ड, 23 अप्रैल। ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम की जयंती पर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने की लिए बैठक का आयोजन ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भगवानदास सेंथिया के मुख्य आतिथ्य एवं महेश करहिया की अध्यक्षता में भटेले मार्केट इटायली गेट पर संपन्न हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदम्बा प्रसाद शर्मा, कुलदीप शास्त्री, हरगोबिन्द शास्त्री, राघवेन्द्र शर्मा, नरेश दौनेेरिया, भगवती राजौरिया, मुन्नीलाल भटेले उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रामकुमार भटेले एवं आभारराहुल खुरासिया ने व्यक्त किया।
सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए भगवान दास सेंथिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सभी समाज के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया, इसलिए उसे श्रेष्ठ माना जाता है। लेकिन देखने में आता है कि ब्राह्मण समाज जो दूसरों को दिशा दिखाता था वो आज दिशा हीन हो गया है, आज एकजुटता की आवश्यकता है, हमें अपनी श्रेष्ठता का परिचय देना होगा। बैठक को अनिल शर्मा, आलोक शर्मा, अरविंद दौनेरिया, अनिल भारद्वाज, प्रदीप भारद्वाज ने भी संबोधित किया।
भिण्ड पहुंचेंगे बिप्र बंधु
गोहद ब्राह्मण महासभा सैकड़ों की संख्या में सात मई को भिण्ड में आयोजित चल समारोह में शिरकत करेगा।
गोहद में 15 मई को विशाल चल समरोह
भगवान परशुराम की जयंती पर गोहद में 15 मई को विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। चल समरोह की सफलता के लिए गांव-गांव में बिप्र बंधु भ्रमण करेंगें तथा चल समरोह में उपस्थित होने का न्यौता देंगे।
भारद्वाज, मुदगल, खुरासिया बने पदाधिकारी
ब्राह्मण महासभा भिण्ड के जिलाध्यक्ष भगवानदास सेंथिया ने ब्राह्मण महासभा का सचिव अनिल भारद्वाज, महामंत्री विजय मुदगल एवं ब्लॉक अध्यक्ष राहुल खुरासिया को नियुक्त किया है। गोहद ब्राह्मण समाज ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुरारीलाल मुदगल, भगवती प्रसाद शर्मा, दिनेशचंद्र भटेले, रघु दीक्षित, प्रवेश भटेले, आज्ञाराम पचौरी, गोपाल पचौरी, मिथलेश शर्मा, शशांक भटेले, रविरमन बाजपेयी, प्रदीप भारद्वाज, धीरेन्द्र गौतम, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, रामकुमार भटेले, शिवम भटेले, धर्मेन्द दुबे, सौरभ पाण्डे, कौशल भटेले, अजीत शर्मा, गिरजेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, हेमू दुबे, विनोद दुबे आदि शामिल हैं।