भिण्ड, 21 मार्च। अभी हाल ही में घोषित भाजपा की जिला कार्यकारिणी में पार्टी के जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने गोरमी निवासी पूर्व पार्षद राजकुमार जैन बड़े को अपनी कार्यकारिणी में जिला मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा मण्डल गोरमी के अध्यक्ष सुभाष थापक एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे जैन समाज में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दलवीर सिंह तोमर, गोकुल सिंह परमार, जयवीर पुरोहित, मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य, अल्प संख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रहीस खान, पूर्व पार्षद मोती खान, रज्जन भदौरिया, रणवीर परमार, राहुल कटारे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।