भिण्ड, 03 मार्च। भाजपा किसान मोर्चा भिण्ड की जिला बैठक का आयोजन मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया के स्वागत के साथ किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, मंत्री ओपीएस भदौरिया, केपी सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक रसाल सिंह, अवधेश कुशवाह, अशोक भारद्वाज, संजीव कांकर, निगम उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, भाजपा के जिला महामंत्री सतेन्द्र भदौरिया, धीर भदौरिया, युवामोर्चा अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया, सीमा शर्मा, कार्यालय मंत्री उपेन्द्र शर्मा, ब्रह्मदेव यादव एवं पार्टी के सभी मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। संचालन संतोष सिंह मसूरी ने किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। साथ में आश्वस्त भी किया कि आने वाले समय में किसान मोर्चा बूथ तक जाकर शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। साथ ही इसी सप्ताह में मण्डल स्तर तक के कार्यक्रम की रूप रेखा भी बैठक में तय की गई।