पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे का कांग्रेस ने किया स्वागत

भिण्ड, 23 जनवरी। कांग्रेस की पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना लिखीराम कांवरे विधायक बालाघाट लांजी विधानसभा का मेहगांव आगमन पर जिला महामंत्री अमित दांतरे पिंकी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


हिना कांवरे के भिण्ड आगमन पर मेहगांव में अमित दांतरे द्वारा अपने निज निवास पर पुष्पहार एवं शॉल श्रीफल भेंट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अपने साथियों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मानसिहं कुशवाह, मनीष शिवहरे, युवा नेता धर्मेन्द्र दांतरे, सतेन्द्र शर्मा, नीरज शुक्ला, रविकांत शर्मा, राजेश व्यास, रामचंद्र शर्मा सहित अनेक लोगों ने पुष्प हार भेंट कर स्वागत किया। हिना कांवरे ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामेश्वर दयाल दांतरे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनको याद किया।
इसके अलावा मुरैना तिराहे पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, प्रदीप मुद्गल, डॉ. ब्रजेश सिंह मौर्य, नाथूराम नागर, विपुल भदौरिया, सतेन्द्र धाकरे, खत्तू मामा, शिवम कुशवाह आदि ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे का स्वागत किया।