भिण्ड, 05 नवम्बर। अभिभाषक संघ गोहद के वरिष्ठ अभिभाषक एवं भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सतीश मिश्रा का 74 वर्ष की आयु में हृदयगति रुक जाने से मंगलवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मंगलवार को वो न्यायालय भी गए थे, घर वापस आने पर उन्हें दर्द हुआ, उनके परिजन उन्हें गोहद अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्द्रप्रकाश मिश्रा के पिता सतीश मिश्रा के निधन पर गोहद भाजपा ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वाले में सांसद संध्या राय, पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, विवेक जैन, भीकम कौशल, रामसिया जाटव, आशीष शर्मा, पिंकी सगर, राजेश नागर, कौशल भटेले, संजय झा, बलराम सोनी, मनीष शर्मा, भारत खुरासिया, शैली जादौन, जुगलकिशोर सोनी, सौरभ पाण्डे, भारत विकास परिषद गोहद पंचम सिंह कुशवाहा, राकेश गुप्ता, विवेक बंसल, दाताराम बंसल, सचेन्द्र कांकर, सौरभ गुप्ता, हेमू दुबे, राहुल खुरासिया, ब्रजभूषण मिश्रा, बंटी राइन, केपी राठौर आदि शामिल हैं।







