– भाजपा जिला कार्यालय भवन के भूमि पूजन हेतु किया आमंत्रित
भिण्ड, 24 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर भिण्ड में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय के भूमि पूजन हेतु उन्हें आमंत्रित किया। नरवरिया ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
भाजपा में प्रदेश मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने पाराशर को दी बधाई
मौ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल द्वारा नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में स्वदेश समूह के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार लोकेन्द्र पाराशर को भाजपा प्रदेश समिति में पुन: प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर मौ मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाह, गोपाल सिंह कुशवाहा, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, जगत सिंह कुशवाह, आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, पार्षद सुल्तान सिंह मौर्य, सोमवीर शिवहरे, अमृतलाल खटीक, सीताराम पाल, रमेश राठौर पत्रकार, अशोक गोयल, राजेश कुशवाह, महबूब पठान आदि प्रमुख हैं।







