प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर युवाओं एवं मातृशक्ति ने किया 75 यूनिट रक्त डोनेट

भिण्ड, 17 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में युवाओं एवं महिलाओं ने रक्तदान में भाग लेकर पुण्य कार्य करते हुए सेवा भाव का कार्य किया। रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्तदान दिया गया, सभी रक्तदान दाताओं का सम्मान पुष्पमाला एवं उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय अस्पताल एवं सभी मंडलों के तहसील अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाल आश्रम वृद्ध आश्रम निराश्रित भवन में फल वितरण किया।
फल वितरण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया एवं राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री मनोज अनंत, धीर सिंह भदौरिया, जिला मंत्री डॉ. तरूण शर्मा, पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, बजरंग सिंह भदौरिया, भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष प्रिंस दुबे, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, शेरू पचौरी, दीपेन्द्र सिंह तोमर, रामअवतार शिवहरे, प्रशांत सोनी, अतुल पाठक, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, जिला महामंत्री आरती पाठक, ममता मिश्रा, जिला महामंत्री संगीता कौशल एवं पूर्णिमा भदौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज जोशी, जिला मीडिया प्रभारी ज्योति बोहरे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर, जनपद उपाध्यक्ष मयूर सिंह भदौरिया, शेखर खटीक, रोहित शाक्य, मोनू नरवरिया, राजपाल सिंह भदौरिया आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।
इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त डोनेट किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतिराज सिंह नरवरिया ने बताया कि 25 युवाओं एवं मातृशक्ति ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में जिला उपाध्यक्ष रज्जन सिंह भदौरिया (उपेन्द्र), दिव्या कुशवाह, जिलामंत्री डॉ. तरुण शर्मा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हृदेश पुरोहित, प्रशांत सोनी, आनंद लखेरे, दीपक नावरिया, सत्यभान सिंह, शिवा, एमजेएस महाविद्यालय के प्रो. शशिकांत, गौरव प्रमुख हैं।
सभी मण्डलों में रक्तदान शिविर 18 सितंबर को
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के नियमित द्वितीय दिवस 18 सितंबर को जिले के सभी 29 मण्डलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान करने वाले अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, जिसके लिए मण्डल स्तर पर व्यवस्था की गई है।