भिण्ड, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के मार्गदर्शन में सेवा पखबाड़ा कार्यक्रम के संयोजक राकेश महाते एवं मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री द्वारा नगर के सिविल अस्पताल में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया।
यहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए एवं नगरवासियों को नगर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की एवं विश्राम गृह पर पहुंचकर देश के नाम मोदी के संदेश को सुना। इस मौके पर कार्यक्रम के सह संयोजक रामस्नेही गुप्ता बब्बा, पवन बघेल, नीलम शर्मा, विकास बिरथरे, संजीव चौधरी पत्रकार, मुन्ना शुक्ला, नरेश चौधरी, संतोष सरपंच छिदी, शिवनारायण त्रिपाठी, बल्लू बकील एडवोकेट, अरफाज खान, अनिल बिरथरिया, अशोक राठौर, श्रीप्रसाद राठौर, सुनील कन्हुआ, मुंशी चौधरी, मुनेश बघेल, रोहित त्रिपाठी, सतीश पाराशर, अंगद शुक्ला, धर्म प्रकाश गोंड, छोटू शुक्ला, श्यामवीर गुर्जर, हरिओम दीक्षित आदि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।