महर्षि अरविन्द महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण

भिण्ड, 27 जून। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद परिसर में शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक पेड मां के नाम’ अंतर्गत शुक्रवार को सुबह पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य पौधारोपण किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने अपने उदबोधन में इस अभियान को पूर्ण रुप से सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कार्य स्थल को हरा-भरा बनाने के लिए तो प्रयास करना ही चाहिए, बल्कि अपने घर पर भी पेड लगाने चाहिए। यदि पेडों को लगाने के स्थान का अभाव हो तो सुन्दर पौधों से घर एवं आस-पास को सुन्दर बनाना चाहिए।
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि यह अभियान एक उत्कृष्ट प्रयास है, जो प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। मां और प्रकृति दोनों ही जीवन को मूल आधार है। उन्होंने उपस्थित समस्त को इस अभियान का हिस्सा बनने और अपनी मां की स्मृति बनाने के लिए एक पेड लगाने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आशाराम सगर, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, जनभागीदारी समिति के सदस्यगण पार्षद प्रमोद कामत, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, राजेश गुर्जर, सहायक प्राध्यापक राकेश कुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. लता दनेलिया, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. केके थापक, डॉ. केके गुप्ता, डॉ. दीपिका गायके, डॉ. पूजा लखेरा, शिवानी सिंघई एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।