– केन्द्रीय मंत्री चौहार एवं सिंधिया भी उनके साथ आए
ग्वालियर, 04 मई। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड रविवार को शाम 5.45 बजे वायु सेना के विमान से महाराजपुरा एयरफोर्स विमानतल पर पधारे। विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। उप राष्ट्रपति धनखड के साथ दिल्ली से केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आए।
विमानतल पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड का प्रदेश के उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर व जनप्रतिनिधि सुरेन्द्र शर्मा ने भी स्वागत किया। विमानतल पर अपर मुख्य सचिव जेएन कंसौटिया, संभाग आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं वायु सेना के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
उप राष्ट्रपति धनखड दिल्ली रवाना
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात रात्रि 8 बजे वायुसेना के विमान से दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली रवाना हुए। वायुसेना के विमानतल पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेमसिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों ने विदाई दी। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव जेएन कंसौटिया, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं वायु सेना के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।