– अभिषेक व सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ का किया आयोजन
– 11 मई को निकलेगा भव्य चल समारोह
भिण्ड, 30 अप्रैल। अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के बायपास रोड स्थित मन्दिर परिसर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भगवान परशुराम अभिषेक व सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आगामी 11 मई को शहर में भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।
मीडिया प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि इस भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर बायपास रोड स्थित भगवान परशुराम मन्दिर भिण्ड पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीष जोशी और परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा सहित समाज के गणमान्य नागरिकों ने प्रात: बेला में गुरुदत्त शास्त्री एवं पवन कृष्ण शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रों द्वारा भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक किया। तदुपरांत श्रंृगार कर सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ कर महाआरती की गई। अंत में सभी को प्रसादी वितरित कर 11 मई को होने वाले भव्य चल समारोह में बढ-चढकर भाग लेने की अपील की गई।
चल समारोह की तैयारियां शुरू
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर आगामी 11 मई को भिण्ड शहर में विशाल चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीष जोशी और परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि चल समारोह हेतु सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने जिलेभर के विप्र बंधुओं से इस समारोह में भागीदारी करने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम में माधौराम शर्मा, अनोखेलाल तिवारी, डॉ. जगदम्बा प्रसाद, बाबा भगवान दास सेंथिया, संदीप मिश्रा, राजमणि शर्मा, दीपक चौधरी, अनिल बौहरे, संजय पाठक, चैतन्य शर्मा, राजेश समाधिया, दीपक शर्मा पार्षद, विष्णु कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, मनोज जोशी, कृष्णा पुरोहित, रामनरेश चौधरी, आशुतोष शर्मा नंदू, नमो जोशी, प्रतीक पांडे, सुनील चौधरी, सूरज बरुआ, गौरव दुबे, राजीव बरुआ, आदित्य पुरोहित, मुकेश शर्मा, गणेश भारद्वाज, आशीष महेरे, जयप्रकाश शर्मा, अजय भारद्वाज, बृजेश कांकर, कमलेश सैंथिया, मनीष पुरोहित पार्षद, अभिषेक पुरोहित, कौशल शर्मा, रामकेश भारद्वाज, सुरेशचंद दुबे, संतोष त्रिपाठी, मार्कण्डेय शर्मा, विक्रम उपाध्याय, पीसी शर्मा, सौरभ बौहरे, मनोज पुरोहित, सूरज पुरोहित आदि सैकडों लोग शामिल हुए।