– हम फाउण्डेशन ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
भिण्ड, 22 अप्रैल। हम फाउण्डेशन द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी एक निजी कोचिंग संस्थान पर किया गया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश वित्त मंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय वित्त मंत्री शैलेश सक्सेना, जिला अध्यक्ष विपुल सेठ, विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद पावक सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने कहा कि पृथ्वी जीवन को पोषित करती है और हमारे विकास के लिए आवश्यक पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण करती है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम पृथ्वी के स्वास्थ्य की रक्षा और संवर्धन के लिए अत्यंत सावधानी से परोपकार करें। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण से जुडी समस्याओं जैसे हवा, प्रदूषित पानी प्लास्टिक, का कचरा और पेडों की कटाई के बारे में जागरूक करना है।
प्रो. रामानन्द शर्मा ने कहा कि पृथ्वी सिर्फ मनुष्य का ही नहीं बल्कि करोडों जीव जंतुओं और वनस्पतियों का घर है लेकिन मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पृथ्वी को कई तरह से नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को पृथ्वी और प्रकृति के महत्व के प्रति ेेेेजागरूक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर शैलेश सक्सेना ने कहा कि पृथ्वी दिवस मनाने का मकसद पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान खींचना है और यह कोशिश करना है कि सभी पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में योगदान दे यह हर पीढी की जिम्मेदारी बनती है। इसी क्रम में विपुल सेठ ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर हमें अपनी धरती माता के पोषण और कल्याण के लिए कुछ बदलाव करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कार्यों के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होना चाहिए। क्रांति के प्रथम मंत्री शहरी सक्सेना, जिला अध्यक्ष विपुल, क्षेत्र विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद पावक सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।