भिण्ड, 01 मार्च। विद्यालय शिक्षक संघ ने जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार सुनील त्रिपाठी निराला शिक्षक के पिता रामजीलाल त्रिपाठी चकित का गत दिवस निधन हो गया था। चकित जी बेहतरीन कवि थे। उनके निधन पर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उनकी विरासत उनके बेटे निराला संभाले हुए हैं।
वहीं नाहर सिंह उच्च श्रेणी शिक्षक हाईस्कूल पिपरसाना के पिता विजय सिंह एवं ताई लोगश्री के निधन पर शोकाकुल परिवार को संवल देने की प्रार्थना की। वहीं सेवा सेवानिवृति शिक्षक पिपरसाना निवासी चंदन सिंह शर्मा पर्यावरणविद् ने गांव में कई वृक्ष लगाएं एवं गांव में तालाब निर्माण में उल्लेखनीय योगदान रहा। आज उनके लगाए गए वृक्षों की हम छाया ले रहे हैं। उनका त्याग परिश्रम समाज को नई दिशा ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं ग्राम देहगांव में समाजसेवी सुनील कुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सडक दुर्घटना में काल कलवित हुए जनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक व्यक्त करने वालों में पुरुषोत्तम श्रीवास, राजाराम यादव, संध्या शर्मा, राजेन्द्र पाल सिंह, भंवर सिंह नरवरिया, सत्यभान सिंह, सचेन्द्र कांकर, महेश गिरी, उमेश कौशल, अनूप शर्मा, अखिलेश शर्मा, पृथ्वी सिंह प्रजापति, रमेश कुशवाहा, राधारमन बाजपेई, योगेन्द्र सिंह सिकरवार, अनवर खान, जितेन्द्र सिंह गोयल, सुरेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह यादव, शशिकांत त्रिपाठी, शैलेन्द्र बोहरे, अनिरुद्ध सिंह जादौन, रामनिवास सिंह यादव आदि शामिल हैं।