भगवान कृष्ण ने इन्द्र का अभिमान तोडा, कराई गोवर्धन पूजा

-कैबिनेट मंत्री शुक्ला हुए कथा शामिल, भजन सुनाया

भिण्ड, 18 दिसम्बर। ग्राम पंचायत कतरोल टेकराम सरकार हनुमान महाराज की शरण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भक्तों का जन्म समूह कथा सुनने के लिए एकत्रित हुआ।
कथा वाचक आचार्य सत्यम दुबे शास्त्री ने श्रोताओं को कथा में बताया कि हम परमात्मा के प्रति जैसा भाव रखते हैं, परमात्मा भी हमारे प्रति वही भाव रखता है। परमात्मा हमसे त्याग चाहता है और हम परमात्मा से सौदा करने जाते हैं। भागवत कथा हमारे अंतरण के पापों को नष्ट करती है। यह कथा पंडाल भी एक सर्विस सेंटर है, यहां पर भी हमारे शरीर की गाडी का चेकअप होता है। काम, क्रोध, लोभ, मोह सारी ईष्र्या, द्वेष बुराइयां कथा सुनने से हमारे अंदर बदलाव आता है। व्यास के द्वारा कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन श्रोताओं ने सुना। भगवान कृष्ण ने इन्द्र का अभिमान तोडा, ब्रह्मा का अभिमान तोडा, गोवर्धन की पूजा कराई। परमात्मा अभिमान को ही तोडता है, इसलिए भगवान की शरण में कभी भी अभिमान लेकर के न जाएं।
कथा के पंचम दिवस में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कथा में पहुंचकर व्यास मंच का पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया और वहां श्रोताओं को मेरी झोपडी के भाग्य आज खुल जाएंगे राम आएंगे… बहुत सुंदर भजन श्रवण कराया और टेकराम सरकार महंत रामदास महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया। आज की कथा में नगर परिषद अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, पार्षदगण नरेन्द्र मिश्रा, उदय सिंह गुर्जर, प्रदीप शर्मा, गुटाली गुर्जर, रमेश ओझा, बल्लू पाल, मायाराम जाटव, टीआई शक्ति यादव, भागीरथ गुर्जर, सुधा राठौर, बबली तोमर, आयोजनकर्ता जयराम चौधरी, मंटोले चौधरी, राकेश चौधरी, पार्षद विनोद चौधरी, शिवदत्त चौधरी, अनिल चौधरी, सुनील चौधरी, मुकेश चौधरी, बंटी चौधरी, पुरुषोत्तम राजौरिया आदि श्रोतागण मौजूद रहे।