मौ नगर में निकला संघ का पथ संचलन

भिण्ड, 12 अक्टूबर। विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मौ नगर के नृसिंह भगवान मन्दिर से रवाना हो कर प्रमुख मार्गों से अपनी गणवेश धारण कर कतार बद्ध चल समारोह निकाला। संघ के इस चल समारोह का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत नगर वासियों द्वारा किया गया है। यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता का उद्वोधन होने के पशिचात कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने शस्त्रों का विधि विधान से पूजन भी किया।

महायज्ञ आयोजन समिति की बैठक आज

गोहद। जनवरी 2025 में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ गोहद द्वारा आयोजित 251 कुण्डीय महायज्ञ की तैयारियों की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजन समिति अध्यक्ष लालसिंह आर्य द्वारा 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गायत्री शक्तिपीठ गोहद पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आयोजन समिति के समस्त सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।