गोरमी पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, सदस्यता के लिए किया प्रेरित

भिण्ड, 11 अक्टूबर। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत मेहगांव से गोरमी पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को भाजपा की सदस्यता हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने एवं संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोकुल सिंह परमार ने किया।
गोरमी में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया का कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, जिला मंत्री राजकुमार जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमल सिंह तोमर, मण्डल उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कौशल तिवारी, शिवराज यादव, राजेश मिश्रा, राहुल राजौरिया, रणवीर प्रमार रिंकू दीक्षित, रिंकू यादव, सोनू भदौरिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।