नशा शब्द ही समाज को खोखला कर रहा है : मनोज जैन

– अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सेमिनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन

भिण्ड 27 जून। नवांकुर संस्था चौधरी रूप नारायण दुबे समाज कल्याण समिति ने मप्र सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण भिण्ड के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सेमिनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन कर शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद मनोज जैन ने कहा कि युवा देश का भविष्य है, युवा नशे से दूरी बनाए, नशीली दवाओं का दुरुपयोग स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए खतरा बना हुआ है। विषय विशेषज्ञ वाल्मी भोपाल के सुपरवाइजर प्रमोद दीक्षित ने कहा कि समाज में नशा केंसर का रूप धारण कर चुका है जो समाज में अर्थ व्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। योगा आईएनओ के समन्वयक संजय सिंह यादव ने कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को नशे की लत से होने वाले खतरों के बारे में बताना है, साथ ही अवैध दवा व्यापार के जोखिमों के बारे में भी जागरुक करना है। सेमिनार में मोहमद इरफान खान, अरविन्द यादव, गणेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह यादव, चरण सिंह यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संस्था अध्यक्ष हिम्मत सिंह हरिओध ने कहा कि संस्था ने नशे के प्रति अलख जगाने का कार्य किया है जिसके तहत दीवार लेखन, पोस्टर, पर्चे वितरण, निबंध प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, रैली आदि के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को जागरुक कर संस्कारवान बनाया। कार्यक्रम में दिनेश यादव विपिन भदौरिया, वैभव दुबे, अभिषेक शर्मा, अंकित जोशी, हर्षित शर्मा, सार्थक सेंगर, अनुराग शर्मा, मृदुल तोमर, अंकित दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम में नशे के प्रति लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए शपथ दिलाई।