भिण्ड, 15 जुलाई। करणी सेना ने प्रदेश में अपने संगठन में फेरबदल करते हुए पदाधिकारियों में बदलाव किया है। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष भदौरिया द्वारा करणी सेना को फूफ नगर में मजबूत बनाने के लिए सूरज भदौरिया को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सूरज एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और वह सवर्ण समाज के हित के लिए हमेशा से आवाज उठाते रहे हैं। शनिवार को फूफ नगर में करणी सेना की बैठक आयोजित हुई, जिसमें में सूरज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की भदौरिया, जिलाध्यक्ष हरी भदौरिया मौजूद रहे। नई जिम्मेदारी मिलने पर सूरज ने प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।