भिण्ड, 08 जून। ब्लॉक कांग्रेस गोरमी ने महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं का पंजीयन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने पर प्रदेश की प्रत्येक महिला को 1500 रुपए प्रति माह एवं 500 रुपए में रसोई गैस सिलेण्डर दिए जाने का वायदा किया है। इसी क्रम में महिलाओं का पंजीयन अभी से ही कांग्रेस ने शुरू करा दिए हंै। इसी के तहत गोरमी के वार्ड क्र.एक एवं तीन तथा ग्राम घिलौआ में नारी सम्मान योजना के 200 से अधिक फार्म भरवाए गए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैया ने कहा कि अगर मप्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रत्येक महिला को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर तथा 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे, यह घोषणा नहीं गारंटी है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेश कटारे, सेक्टर अध्यक्ष सुलेमान खान, जबर सिंह, विक्की लखेरे, विनय शर्मा मौजूद रहे और इन्हीं ने पंजीयन का कार्य शुरू कराया और नारी सम्मान योजना के बारे में महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि यह फार्म लगभग दो माह तक भरे जाएंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भिण्ड में आज आएंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मप्र के सह प्रभारी शिव भाटिया नौ जून शुक्रवार को भिण्ड आएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि भाटिया भिण्ड के संस्कृति मैरिज गार्डन में सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताअं की बैठक लेंगे। जिसमें लहार विधायक और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, निर्वाचित पार्षद, जनपद, जिला पंचायत के प्रतिनिधि, पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष गण, मण्डलम, सेक्टर, बीएलए, मोर्चा संगठन कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और पधाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।