भिण्ड, 01 अप्रैल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदयस्ता समाप्त करने के विरोध में आयोजित सत्याग्रह धरना प्रदर्शन में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं मप्र कांग्रेस के सहप्रभारी सुधांशू त्रिपाठी ने कहा कि सत्याग्रह का नाम लेते ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम याद आता है। उन्होंने सबसे पहिले सत्याग्रह एक चुटकी नमक बनाकर किया था जब तानाशाह सरकार मनमानी करने लगे तो सत्याग्रह ही एक रास्ता बचता है। राहुल जी का कोई दोष नहीं था उनकी लोकसभा सदयस्ता समाप्त करना जनमत का अपमान है।
सत्याग्रह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, सेवादल जिला मुख्य संगठक संदीप मिश्रा ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजीव कौशिक ने किया। सत्याग्रह में जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, रामनिवास सोनी, नन्हेराजा गुर्जर, दीपक तिवारी, देवेन्द्र सिंह, कमलेश सोनी, सोनपाल यादव, संजीव यादव, इरसाद पठान, मेघसिंह घुरैया, रामअवतार शिवहरे, रामेश्वर यादव, इकबाल पठान, इरसाद खान, दिनेश सिंह, जागेश यादव, अजित जैन, दिनेश राठौर, लोकेन्द्र गुर्जर, प्रदीप यादव, अवधेश प्रजापति, मनोहर सिंह गौर, कल्लू गुर्जर, मालती जाटव, आलोक मिश्रा, मनोज गोयल, तिलक सिंह, राजा खान, दिलशाद खान, जाहिद खान, रसाद कुरैशी, मुस्ताक अंसारी, समीर खान, हिकमत खान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।