नवांकुर संस्था इंसानियत युवा मण्डल को कलेक्टर ने किया सम्मानित

भिण्ड, 09 फरवरी। अंकुर अभियान, हर घर तिरंगा अभियान सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों हेतु नवांकुर संस्था इंसानियत ग्रुप के 30 सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर भिण्ड डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि मप्र जन अभियान परिषद के माध्यम से कई सामाजिक गतिविधियों को किया जा रहा है, यह जिले के लिए खुशी की बात है। अभी हाल में सीएम के दौरे में परिषद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनको एक स्मृति चिन्ह भी दिया। आज इस संस्था के तीस समाजसेवियों को प्रमाणपत्र दे रहें है। आने वाले दिनों में जन अभियान परिषद के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को निरंतर प्रमाण पत्र देंगे। ज्ञातव्य है जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था निर्धारित गतिविधियों को पूर्ण करते हुए शासन की योजनाओं को जमीन पर उतार रही है। जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद के वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों को अक्षरश: पालन कराना जिला का महत्वपूर्ण कार्य है, वह इन संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है। आगे भी इसी तरह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते रहेंगे।