आधुनिक खेती को बनाए रोजगार का साधन

उपभोक्ता दिवस पर वृहद कृषक संगोष्ठी आयोजित

मिहोना, 24 दिसम्बर। मप्र जन अभियान परिषद रौन के ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति असनेट द्वारा उपभोक्ता दिवस पर वृहद कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राजेश सिंह राजावत ने की। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विक्रम प्रसाद त्यागी, मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष हृदेश सिंह राजावत तथा विशिष्ट अतिथियों में प्रेम नारायण बरुआ, परामर्शदाता हरीबाबू निराला उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष बृजेश सिंह जादौन एवं कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र सिंह राजावत ने किया।
मुख्य वक्ता विक्रम प्रसाद त्यागी ने उपभोक्ता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा किसानों को उन्नति शील खेती करने का तरीका समझाया। मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रताप सिंह बघेल, मेंटर्स अनिल बोहरे, मनोज त्यागी, महेन्द्र सिंह राजावत शिक्षक बुधसिंह यादव, सेक्रेटरी मनोज सिंह यादव, प्रधान बृजकिशोर शर्मा, पूर्व सरपंच आलोक सुरेश सिंह राजावत, भूतपूर्व सैनिक अमर सिंह राजावत, रिटायर्ड सूबेदार कमल सिंह राजावत, राजेश सिंह, विनोद सिंह, राजन सिंह, केपी सिंह राजावत, रामकिशोर सिंह राजावत, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार परिहार, सोहन सिंह, अंकित सिंह, कंबोज सिंह, सहायक सचिव सुरेश सिंह, सचिव धर्मेन्द्र सिंह, मुन्ना बघेल, अतिबल सिंह, राघवेन्द्र सिंह आदि मौजूर रहे।