भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

भिण्ड, 25 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी एवं युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के जन्म दिन पर सर्किट हाउस पर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने कहा कि वीडी शर्मा के रूप में ऐसे प्रदेश अध्यक्ष मिले हैं जो आम कार्यकर्ता को हमेशा महत्व देते हैं, उनके नेतृत्व में आज पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत हुई है, आज उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।
भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि हमें खुशी होती है, वीडी शर्मा हमारे अंचल के रहने वाले हैं। जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रदेश भर में पार्टी को मजबूत किया और उनके नेतृत्व में भाजपा के संगठन की पहचान संपूर्ण भारत वर्ष में हुई है और उन्होंने हमेशा युवाओं को बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, जिला कार्यालय मंत्री आरबीएस बघेल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री टंटी राजावत, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया टीपू, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, मण्डल महामंत्री राजीव उपाध्याय, श्यामू राजावत, पुष्पेन्द्र भारौली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।