बंसल विहिप के पुन: जिलाध्यक्ष एवं सोनी जिला मंत्री नियुक्त

भिण्ड, 04 अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद ने संगठन के कार्य गति देने के उद्देश्य से प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा ने दायित्ववान कार्यकर्ताओं की घोषणा की है। जिसमें रमेश बंसल को भिण्ड जिलाध्यक्ष एवं अशोक कुमार सोनी को पुन: भिण्ड जिले का जिला मंत्री नियुक्त किया है। जिले से विश्व हिन्दू परिषद के दायित्ववान सहभागियों ने पुनर्नियुक्त दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में कोषाध्यक्ष भगवान सिंह फौजी, जिला संयोजक बादशाह गुर्जर, सह संयोजक सानुज चौहान, संतकुमार पचौरी, वीरेन्द्र सिंह, कुलदीप तिवारी, अवधेश शिवहरे, रामपाल गुर्जर, भगतराम शर्मा, राजेश शर्मा, भगवती शर्मा, जयसिंह ओझा, धर्मेन्द्र भदौरिया, राहुल भदौरिया, श्यामकिशोर दीक्षित, विवेक थापक प्रमुख हैं।