मंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल कल

भिण्ड, 09 जून। बढ़ती मंहगाई और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस पर बेहताशा मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी 11 जून को आंदोलन करेगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आम जनता की कमर तोडऩे वाली केन्द्र की भाजपा सरकार और सबसे ज्यादा टेक्स लेने वाली प्रदेश भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश व्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है। इसी संदर्भ में जिला कांग्रेस एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस 11 जून को सुबह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर सरकार का विरोध कर मंहगाई को कम करने का आह्वान करेंगे। जिसमे जिला कांग्रेस, समस्त ब्लॉक कांग्रेस, मोर्चा संगठन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, सभी विभाग, प्रकोष्ठ को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।