समाजसेवी बौहरे का निधन, ब्राह्मण समाज और समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया

भिण्ड, 03 अगस्त। मालनपुर निवासी रामनिवास एवं मुनेन्द्र बौहरे श्रीराम धर्मकांटा वाले के पिता समाजसेवी रामभरोसे बौहरे (सोई वाले) पूर्व मैनेजर कॉपरेटिव बैंक का बीमारी के चलते शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी रात्रि में निधन हो गया। श्री बौहरे के निधन पर समाजसेवी अशोक भारद्वाज, श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मप्र प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, प्रदेश सचिव दीपक चौधरी, कार्यकारी युवा प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय, जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण कटारे, रमेश पाठक, खुन्नी शुक्ला, बंटी शुक्ला, संतोष पाण्डेय, रामप्रकाश शर्मा, रविन्द्र बौहरे, दिनेश शर्मा, राजीव शर्मा सहित ब्राह्मण समाज ने शोक व्यक्त किया।