जिले के 11 गांव आदर्श ग्राम घोषित

भिण्ड, 03 अगस्त। अपर संचालक अनुसूचित जाति विकास मप्र भोपाल के भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में भिण्ड जिले में प्रथम चरण में आदर्श ग्राम योजना के तहत 11 गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम घोषित किया गया है।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों के ग्रामों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है। उनमें ब्लॉक गोहद के पाली/ (पाली डिरमन), लहचूरा/ लहचूरा, डगनापुर (डांगनरूआ)/ खेरिया चांदन, हडिय़ापुर/ कल्याणपुरा, ब्लॉक लहार के रिनिया (रायपुरा)/जाखोली, दुर्गापुर/ बीसलपुरा, ब्लॉक रौन के मोरखी/मोरखी, अधियारी नं.1/ नौधा, ब्लॉक मेहगांव के खेरिया/ खेरियातौर, देवरी/ खेरिया तौर, पृथ्वीपुरा/ पृथ्वीपुरा घोषित किए गए हैं।