पूर्वमंत्री डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह के पौत्र आर्यप्रताप ने किया देश का नाम रोशन

इसरो के स्पेशीयल डाटा साइंस के लिए चयन

भिण्ड, 30 जुलाई। मप्र शासन के पूर्व स्वास्थ मंत्री स्व. डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह के पोते आर्य प्रताप सिंह निर्वाण का चयन दुनिया के विख्यात संस्था इसरो के आईआईआरएस विभाग स्पेशीयल डाटा साइंस कोर्स में पढ़ाई करने के लिए हुआ है। पढ़ाई के बाद उन्हें इसरो के प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। भारत से केवल छह बच्चों का चयन हुआ है। गर्व की बात है कि भारत के लिए सेटेलाइट बनाने में एवं उससे शोध करने में छोटा सा योगदान रहेगा। पिता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने यह खुशखबरी पूरे क्षेत्र वासियों को सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है।