जिले में 326 मिमी औषत वर्षा दर्ज

भिण्ड, 05 अगस्त। भिण्ड जिले में विगत एक जून से पांच अगस्त तक 326 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 304.2 मिमी, अटेर में 285 मिमी, मेहगांव में 341.5 मिमी, गोहद में 214.5 मिमी, लहार में 249.1 मिमी, रौन में 274 मिहोना में 336.3 मिमी, मौ में 393.1 मिमी, गोरमी में 530.8 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 326 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में शुक्रवार को भिण्ड में पांच मिमी, अटेर में चार मिमी, मेहगांव में चार मिमी, लहार में तीन मिमी, मिहोना में 0.8 मिमी, मौ में 29 मिमी, गोरमी में तीन मिमी, गोहद एवं रौन में शून्य वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 5.4 मिमी है।