नगरीय निकाय चुनावों में हर बूथ पर भाजपा का देवतुल्य कार्यकर्ता तैनात : डॉ. दुबे

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन हेतु कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया उत्साहवर्धन

भिण्ड, 18 जून। नगरीय निकाय चुनावों के बीच नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले कार्यकर्ताओं का नामांकन दाखिल करवाया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डॉ. रमेश दुबे ने कहा कि भाजपा सकल ब्रह्माण्ड की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके समक्ष कोई भी राजनैतिक दल कोई वजूद नहीं रखता है, विरोधी खेमे लाख कोशिश कर लें लेकिन उन्हें असफलता ही हाथ लगेगी, क्योंकि भापजा का एक एक देवतुल्य कार्यकर्ता प्राणपण से नगरीय निकाय चुनावों में पूरे दमखम वे साथ हर बूथ पर डटकर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाएगा। डॉ. दुबे ने कहा कि भाजपा के विशाल परिवार को देखकर ही विपक्षी दल अपना अस्तित्व समेटने में लग जाते हैं, ऐसे में नगरीय निकाय में अन्य दलों की क्या हालत होने वाली है उसे समझा जा सकता है, भिण्ड जिले के हर निकाय में भाजपा की परिषद का गठन होगा ये जनता के रुख को देखते हुए तय हो चुका है।
डॉ. दुबे ने प्रशासनिक अधिकारियों से निर्वाचन विषयक व्यवस्थाओं एवं निष्पक्ष चुनावों को संपन्न कराने हेतु आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा की एवं भयमुक्त मतदान कराने हेतु प्रशासन को कहा। इस अवसर पर अनिल कटारे, रामदास सोनी एडवोकेट, शिवकुमार राजौरिया, उदयवीर सिंह, राधामोहन चौबे, रमन, राजवर्धन, शैलेन्द्र, सतीष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।